शब्द, एयर, 17 मार्च — सरकार ने उस मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने फरवरी में जब्त किए गए तीन टैंकरों की रिहाई के बदले भारतीय झंडे वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की मांग की है। सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई भी बातचीत भारत और ईरान के बीच नहीं हुई है और यह खबर पूरी तरह निराधार है। सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन तीन जहाजों को लेकर यह दावा किया जा रहा है, वे ईरान के स्वामित्व वाले नहीं हैं। सरकार ने इस रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा रखें।
