BREAKING :चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम हत्या: जिम के बाहर 12 गोलियां बरसाईं ; गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिम्मेदारी

गाड़ी की सीट पर लुढ़की प्रॉपर्टी डीलर की लाश। इनसेट में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की फाइल फोटो

चंडीगढ़- चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिम से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया।

इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं।  इस बीच इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।  प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। प्रॉपर्टी डीलर को पहले भी धमकियां मिल चुकीं थीं।

  • हेलमेट पहने आरोपी ने फायरिंग की: ऑटो ड्राइवर राजेश ने बताया कि वह सवारी लेकर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 18 प्रेस लाइट पॉइंट पर पहुंचा तो उसने देखा कि दाहिनी तरफ सेक्टर 9 में एक युवक बाइक पर बैठा हुआ था हेलमेट पहनकर। वहीं दूसरे ने भी हेलमेट पहना हुआ था। वह गाड़ी में बैठ रहे शख्स पर फायरिंग करने लगा। यह घटना करीब 7 मिनट तक चली। उसके बाद आरोपी अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया
  • रियल एस्टेट का कारोबार करता था: मौके पर पहुंचे मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) का रहने वाला था। वह अनमैरिड था। काफी समय से रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था। डेढ़ साल पहले अपना ऑफिस खोला था।
  • थ्रेट कॉल आईं थीं, सिक्योरिटी नहीं मिली: कमलजीत सिंह ने बताया चरणप्रीत को पहले थ्रेट कॉल आई थीं। उसने पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन उस समय उसे सिक्योरिटी नहीं दी गई। मृतक का असले का लाइसेंस भी पेडिंग चल रहा था।
प्रॉपर्टी डीलर के बाजू में भी गोलियां लगीं।
प्रॉपर्टी डीलर के बाजू में भी गोलियां लगीं।

चंडीगढ़ पुलिस ने क्या कहा

  • चुप नहीं बैठे हैं, मामले की जांच चल रही: अब चंडीगढ़ पुलिस के अफसर पीजीआई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर कहा कि हम वैसे नहीं बैठे हुए हैं। मामले की जांच चल रही हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहाली को क्रॉस कर गए थे। वह कहां से गए हैं। पुलिस के पास इस संबंधी पूरा जानकारी आ गई है। पुलिस चुप नहीं बैठी है। सारे एंगलों पर काम किया जा रहा है।
  • वारदात के बाद आरोपी रॉन्ग साइड से निकले: पुलिस ने परिवार को बताया है 12 बजकर चार मिनट पर आपका बेटा जिम से बाहर आया था। 12.15 पर गाड़ी स्टार्ट कर चला था। 12.16 पर उसकी हत्या हो गई। आरोपी गोलियां मारने के बाद रॉन्ग साइड से निकले हैं। वह नौ से आठ की तरफ से होकर गए हैं। किसान भवन चौक से वह मोहाली की तरफ निकले हैं।
चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी परिजनों से बात करते हुए।
चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी परिजनों से बात करते हुए।

यूट्यूबर बोला- मेरा घर बना रहा था चरणप्रीत

वहीं यूट्यूबर नरेश खरड़ वाला ने कहा कि चरणप्रीत उसका घर बनवा रहा था। जल्दी ही गृह प्रवेश करना था। भाई ने जिम्मेदारी ली थी कि कनाडा भेजकर सेटल करूंगा। लेकिन भाई के जाने से सब खत्म हो गया।

जानकारी के मुताबिक चरणप्रीत के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता संत सिंह फौज से रिटायर हैं। न्यू चंडीगढ़ में ग्रेवाल प्रॉपर्टी के नाम से उनका ऑफिस है।

गैंगस्टर लक्की पटियाल की पोस्ट…

प्रॉपर्टी डीलर को गाड़ी में डालकर PGI लाया गया। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई।
प्रॉपर्टी डीलर को गाड़ी में डालकर PGI लाया गया। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई।
प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं।
प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं।
सड़क पर पड़े खाली खोल, जो पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
सड़क पर पड़े खाली खोल, जो पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
फोरेंसिक टीम खाली पड़े खोलों की जांच करते हुए।
फोरेंसिक टीम खाली पड़े खोलों की जांच करते हुए।
घटना के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

Share This Article
Leave a comment