मंदिर इच्छा से जाएं तो स्वर्ग पास है”— नवजीत भारद्वाज, श्री शनिदेव महाराज के निमित्त भव्य हवन यज्ञ संपन्न*

अखंड केसरी :- जालंधर के मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी (नजदीक लम्मा पिंड चौक) में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त एक भव्य एवं सामूहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान रंजू जोशी एवं बावा जोशी से विधिवत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन एवं नवग्रह पूजन करवाया गया, जिसके उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। इस दिव्य आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य सच्चे अर्थों में प्रभु भक्ति से जुड़ना चाहता है, तो उसे अपनी काया को साधना की मुद्रा में ढालना होगा, तभी वास्तविक भक्ति-आनंद की अनुभूति संभव है। उन्होंने मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और भगवान, धर्म, शास्त्रों एवं महापुरुषों के साथ कभी छल नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपने प्रवचन में एक गूढ़ संदेश देते हुए कहा कि “यदि धर्म मजबूरी में किया जाए तो नरक पास होता है, लेकिन मंदिर यदि इच्छा से जाएं तो स्वर्ग पास होता है।” नवजीत भारद्वाज जी ने यह भी समझाया कि यदि जीवन में सूर्य की भांति चमकना है, तो उसके समान तपना भी सीखना होगा, क्योंकि तप, संयम और धर्म आराधना से ही भक्ति शक्ति में परिवर्तित होती है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से भगवान की भक्ति करने और मंदिर जाने से मानसिक तनाव दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रवचन के दौरान उन्होंने साधना के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति तल्लीनता और एकाग्रता से की जाती है, और साधना का मार्ग नदी पार करने के समान है, जिसमें ध्यान और समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति से अर्जित पुण्य कभी नष्ट नहीं होता और यह जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। इस दौरान श्वेता भारद्वाज, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया, विवेक अग्रवाल, दिनेश चौधरी, नरेश, कोमल, ऋषभ कालिया, उदय, अजीत कुमार, नरेंद्र, रोहित भाटिया, राकेश शर्मा, सुधीर, सुमीत, मनीष शर्मा, संदीप, रिंकू, प्रदीप वर्मा, दीपक, राजू, संजीव शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, नितिश, रोमी, लवली, लक्की, मोहित, विशाल रवि भल्ला, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल, अनिल, सागर, दीपक, दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ, नरेश, दिक्षित, अनिल, अजय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर इस दिव्य हवन यज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Share This Article
Leave a comment