प्रारंभिक वोटर सूची पर 23 अप्रैल तक दिए जा सकते है दावे और आपत्तियां, निपटारा 30 अप्रैल तक
5 मई को होगी वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना
जालंधर, 18 अप्रैल: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा नगर निगम/नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों के आम/उपचुनाव-2026 के लिए वोटर सूचियों की सुधार के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी दिव्या पी. ने बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर, करतारपुर, नकोदर, नूरमहल, फिल्लौर और नगर पंचायत महितपुर, लोहियां खास की चुनाव होने है। इन चुनावों के लिए वोटर सूचियां योग्यता तिथि 23 अप्रैल 2026 के अनुसार अपडेट की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों की प्रारंभिक प्रकाशना 15 अप्रैल 2026 को की जा चुकी है, जिस पर दावे और आपत्तियां 23 अप्रैल 2026 तक ली जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा और वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना 5 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल 2026 को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि वोटर सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए नई वोट बनाने वाले व्यक्ति/वोटर की उम्र योग्यता तिथि 23 अप्रैल 2026 तक 18 वर्ष की होनी चाहिए।
दावे और आपत्तियां दायर करने के लिए फॉर्म-7, 8 और 9 संबंधित चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम-उप मंडल मैजिस्ट्रेट, आदमपुर, जालंधर-2, फिल्लौर, नकोदर और शाहकोट के दफ्तर में उपलब्ध है। इसकी कॉपी कमीशन की वेबसाइट <sec.punjab.gov.in> से भी डाउनलोड की जा सकती है। इन फॉर्मों को पूरी तरह भरकर संबंधित एस.डी.एम.-कम-चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी को जमा करवाया जा सकता है।
