बम की कॉल के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों की भी घेराबंदी कर जांच की जा रही है।
यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच की जा रही है। डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
साइबर टीम सक्रिय, हर एंगल से मामले की जांच
काल कहां से आई है, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
प्रशासन की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
