टोल प्लाजा को घेरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने और टोल फ्री करवाने की कोशिश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

किसानों की मांगों पर ध्यान दे सरकार
मीडिया से बातचीत में तरणजीत सिंह निमाणा ने कहा कि बाढ़ के समय किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया। कई बार केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष हमने आवाज उठाई, लेकिन हमें अनसुना किया गया।
राज्यपाल ने शाम को मिलने का समय दिया
आज जब पंजाब भर में हमने टोल फ्री किए हैं तो राज्यपाल ने भी शाम को मिलने का समय दिया है। यदि किसानों की मांगों को पूरा ना किया गया तो संर्घष को तेज किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार से किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों का समाधान करे। धरने के चलते टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात काबू में रहे।
