कोलकाता में CM ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर से अतिरिक्त पुलिस तैनाती हटा दी गई है। दोनों के घर के बाहर बुधवार को कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं दिखा। ममता के आवास के बाहर लगा बैरिकेड भी हटाया गया है। अभिषेक TMC महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से सांसद हैं। उनकी Z कैटेगरी सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। BJP ने उत्तर 24 परगना और हावड़ा में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप TMC पर लगाया। TMC ने कहा कि भाजपा समर्थकों ने कोलकाता और बीरभूम में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई।

संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, बम से भरा बैग मिला
नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं।





तमिलनाडु में TVK के कांग्रेस या AIADMK से गठबंधन पर संशय
इधर, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी किससे गठबंधन करेगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कांग्रेस ऑफिशियल तौर पर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। लेकिन TVK और AIADMK के बीच भी गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हैं। TVK नेता एन. आनंद ने बुधवार सुबह AIADMK चीफ एडप्पादी के. पलानीस्वामी से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की थी।
234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।
असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए।
