हिंसा की आग में बंगाल: TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला, ममता-अभिषेक बनर्जी के घरों की सुरक्षा हटाई; 24 घंटों में भाजपा-तृणमूल के 4 कार्यकर्ताओं की हत्या

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई/कोलकाता- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा शुरू हो गई है। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। TMC ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- भाजपा का ‘परिवर्तन’ बुलडोजर लेकर आया है।

कोलकाता में CM ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर से अतिरिक्त पुलिस तैनाती हटा दी गई है। दोनों के घर के बाहर बुधवार को कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं दिखा। ममता के आवास के बाहर लगा बैरिकेड भी हटाया गया है। अभिषेक TMC महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से सांसद हैं। उनकी Z कैटेगरी सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। BJP ने उत्तर 24 परगना और हावड़ा में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप TMC पर लगाया। TMC ने कहा कि भाजपा समर्थकों ने कोलकाता और बीरभूम में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई।

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की और TMC ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया।
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की और TMC ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया।

संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, बम से भरा बैग मिला

नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं।

आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में देर रात TMC ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में देर रात TMC ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बामनघेरी में जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी मिला। यहीं पर सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई थी।
बामनघेरी में जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी मिला। यहीं पर सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई थी।आमतला में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पत्थरबाजी की, पोस्टर-बैनर फाड़े।
आमतला में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पत्थरबाजी की, पोस्टर-बैनर फाड़े।
मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में लेनिन की प्रतिमा तोड़ दी गई। लेनिन रूस के क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने 1917 की रूसी क्रांति का नेतृत्व किया था।
मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में लेनिन की प्रतिमा तोड़ दी गई। लेनिन रूस के क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने 1917 की रूसी क्रांति का नेतृत्व किया था।
जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में आग लगा दी गई। पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया।
जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में आग लगा दी गई। पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया।

तमिलनाडु में TVK के कांग्रेस या AIADMK से गठबंधन पर संशय

इधर, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी किससे गठबंधन करेगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कांग्रेस ऑफिशियल तौर पर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। लेकिन TVK और AIADMK के बीच भी गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हैं। TVK नेता एन. आनंद ने बुधवार सुबह AIADMK चीफ एडप्पादी के. पलानीस्वामी से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की थी।

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।

असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए।

Share This Article
Leave a comment