जालंधर- जालंधर में ड्रोन मिलने की वायरल खबर पर स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर एक खबर प्रसारित की जा रही है, जिसमें दावा किया गया है कि जालंधर के आदमपुर स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में एक ड्रोन मिला है। सूचना मिलते ही डीएसपी आदमपुर और एसएचओ आदमपुर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
जांच में पाया गया कि उक्त ड्रोन सेना के जवानों द्वारा परीक्षण (टेस्टिंग) के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था। संचालन के दौरान ड्रोन अपनी निर्धारित रेंज से बाहर चला गया, जिसके कारण वह अनजाने में स्कूल परिसर में उतर गया। जांच में इस घटना से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। मौके पर ही पूरे मामले का सत्यापन कर लिया गया है और आम जनता को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
