
सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर ने फोन पर हादसे की सूचना दी थी। कार सवार लोग भुलत्थ से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक चक्कर आ गया था। इसके चलते कार से उनका नियंत्रण छूट गया और यह हादसा हो गया। कार में बुजुर्ग के साथ उनके परिवार के दो अन्य सदस्य भी सवार थे।

सड़क सुरक्षा फोर्स के लोगों ने घायलों को निकाला बाहर
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस टीम ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू करवाया गया। घटना के संबंध में गोरायां थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

