थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है। यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। उसके कमरे में एक लाल रंग का सूटकेस भी मिला है।

2 दिन से युवती से मिलने आ रहा था युवक
अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
कमरे में फैली थी गंदगी, सामान बिखरा मिला
पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है। हालांकि, उसमें कुछ सामान नहीं था। कमरे की हालत भी काफी खराब बताई जा रही है। वहां गंदगी फैली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस कमरे की स्थिति और वहां मिले सामान को भी जांच का हिस्सा बना रही है।


