झारखंड में छात्रों पर बरसी पुलिस की लाठियां: विधानसभा घेराव पर बवाल, आंसू गैस से मची भगदड़ ; JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

रांची- झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं। वहीं पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने जवाब में पानी की बोतल और चप्पलें फेंकीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

इधर, CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को JPSC ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। विधानसभा को चारों तरफ से 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं, 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में शामिल हुए।

भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया। छात्र झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

पुलिस की ओर से छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

पुलिस की ओर से छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विधानसभा के पास पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है।
विधानसभा के पास पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है।
विधानसभा के पास छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जहां पानी की बौछार पर प्रदर्शनकारी डांस करते नजर आए।
विधानसभा के पास छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जहां पानी की बौछार पर प्रदर्शनकारी डांस करते नजर आए।
कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग पर छात्र चढ़ गए।
कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग पर छात्र चढ़ गए।
हजारों छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए जमा हुए, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की।
हजारों छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए जमा हुए, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की।
अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी विधानसभा घेराव में शामिल हुए।
अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी विधानसभा घेराव में शामिल हुए।
छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं, इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं, इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
विधानसभा कैंपस के चारों तरफ रास्तों पर तार लगाए गए हैं। सुरक्षा जवान तैनात हैं।
विधानसभा कैंपस के चारों तरफ रास्तों पर तार लगाए गए हैं। सुरक्षा जवान तैनात हैं।
Share This Article
Leave a comment