जालंधर ब्यूरो: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा असामाजिक और मादक पदार्थ बेचने वाले तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS), एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की हिदायतों पर कार्रवाई करते हुए थाना बस्ती बावा खेल के मुख्य अफसर एसआई जगिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को CASO (कॉम्बिंग एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान ASI जगतार सिंह की पुलिस पार्टी ने छिनझपट (स्नैचिंग) के आरोपी मनीष कुमार उर्फ मनी (पुत्र बलराम, निवासी WX-320 ढईयां मोहल्ला, बस्ती शेख, जालंधर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ, जिसके खिलाफ एफआईआर नंबर 120 (धारा 304(2), 317(2) BNS) दर्ज की गई है। आरोपी मनीष कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर पहले से ही चोरी व नकबजनी के करीब 14 मामले दर्ज हैं।
इसी ऑपरेशन के दौरान हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह की पुलिस टीम ने राहुल (पुत्र राज कुमार, निवासी W-17 मोहरियां मोहल्ला, बस्ती शेख, जालंधर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। राहुल के खिलाफ एफआईआर नंबर 119 (धारा 21(B) NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राहुल पर भी पहले से चोरी व चोरी का सामान रखने के 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ कर रही है।

