चंडीगढ़– पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह 9:30 बजे से वोटिंग जारी है। पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया है। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए हैं। स्टूडेंट्स का आरोप है कि वोटिंग जल्दी बंद कर दी गई, जबकि कई छात्रों ने अभी वोट नहीं डाली है और वे लाइन में खड़े हैं।
आईकार्ड दिखाने के बाद स्टूडेंट्स को पोलिंग बूथों में एंट्री दी जा रही है। PU में करीब 39 हजार स्टूडेंट्स मतदान करेंगे। वहीं, 8 कॉलेजों में भी 39 हजार छात्र 76 कैंडिडेट्स के लिए वोट करेंगे। 6 कॉलेजों में मुख्य पदों पर चुनाव होगा, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए ही वोटिंग होगी। सुबह 11:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।


पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर नारेबाजी करते स्टूडेंट्स।

पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में आईकार्ड दिखाने के बाद स्टूडेंट्स की एंट्री।
