पंजाब ब्यूरो :- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी (SHO) सब-इंस्पेक्टर जयइंद्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को सुचारू रखने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जयइंद्र को पद से हटाकर उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर गुरमीत चंद को थाना बस्ती बावा खेल की कमान सौंपी गई है। नए थाना प्रभारी को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के इस कड़े फैसले के बाद महकमे में हलचल तेज हो गई है।
