जालंधर गुरुद्वारा में हथियारबंद युवकों की एंट्री से हड़कंप : बुजुर्ग के शोर मचाने पर भागे, लूट-बेअदबी की आशंका; घटना CCTV में कैद

जालंधर जालंधर के डॉक्टर बीआर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास अजित नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दो बाइक सवार युवकों ने हथियारों के साथ घुसने की कोशिश की। एक बुजुर्ग के विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार हरजोत सिंह लक्की ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय कुछ सेवादार गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे थे। एक बुजुर्ग अपना स्कूटर खड़ा कर गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाने लगे।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की। बुजुर्ग ने उनका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर सेवा कर रही संगत नीचे पहुंची तो दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

तेजधार हथियार लेकर गुरुद्वारे के गेट पर बहस करता युवक। - Dainik Bhaskar

तेजधार हथियार लेकर गुरुद्वारे के गेट पर बहस करता युवक।

दो युवक आए थे। इनमें से एक बाहर गली में बाइक पर बैठा रहा।
दो युवक आए थे। इनमें से एक बाहर गली में बाइक पर बैठा रहा।

पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी

हरजोत सिंह लक्की ने आशंका जताई है कि दोनों युवक गुरुद्वारा साहिब में लूट या बेअदबी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रबंधक कमेटी की ओर से पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई है।

तीन दिन में आरोपियों को पकड़ने का भरोसा

लक्की के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के भीतर पकड़ने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सिंह सभाओं और विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment