इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की। बुजुर्ग ने उनका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर सेवा कर रही संगत नीचे पहुंची तो दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

तेजधार हथियार लेकर गुरुद्वारे के गेट पर बहस करता युवक।

पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी
हरजोत सिंह लक्की ने आशंका जताई है कि दोनों युवक गुरुद्वारा साहिब में लूट या बेअदबी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रबंधक कमेटी की ओर से पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई है।
तीन दिन में आरोपियों को पकड़ने का भरोसा
लक्की के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के भीतर पकड़ने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सिंह सभाओं और विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदर्शन किया जाएगा।
