अमृतसर में ADCP और लेडी दुकानदार आमने-सामने : बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कसा तंज

अमृतसर में कब्जा हटाने पर लेडी दुकानदार और ADCP में बहस हुई।
अमृतस​रअमृतसर में सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के साथ महिला दुकानदार की तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला दुकानदार ADCP से भिड़ गई। महिला ने ADCP अमनदीप कौर से कहा- “तू कुर्सी के कारण बोलती है।” वहीं, ADCP ने जवाब देते हुए कहा- “तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी।” घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना मंगलवार को छेहरटा मेन बाजार में दोपहर बाद 3 बजे हुई। यहां फुटपाथ और सड़क पर सामान रखा गया था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के परेशान हो रही थी इसी सामान को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों की ओर से दुकानदार को सड़क और फुटपाथ खाली करने के लिए कहा गया। इसी दौरान दुकानदार और अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

अमृतसर में कब्जा हटाने पर लेडी दुकानदार और ADCP में बहस हुई। - Dainik Bhaskar
एडीसीपी अमनदीप कौर से महिला ने कहा कि रसीद दे दो, सामान ले जाओ।
एडीसीपी अमनदीप कौर से महिला ने कहा कि रसीद दे दो, सामान ले जाओ।

दुकानदार ने कहा- बिना रसीद फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे

वीडियो में निगम अधिकारी जब आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान के बाहर रखा फ्रिज उठाने लगते हैं, तो दुकानदार आनंद और उसकी महिला वर्कर फ्रिज को पकड़कर सड़क पर खड़ी हो गए। दोनों ने कहा कि रसीद दिए बिना वे फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे।

ADCP बोलीं- सड़क पर सामान लगाने की पास पावर है महिला ने कहा कि फ्रिज की करीब 20 हजार रुपए कीमत है। अगर निगम इसे लेकर जाना चाहता है तो इसकी रसीद दी जाए। इस पर ADCP अमन दीप कौर ने उनसे सवाल किया कि रसीद मांग रहे हो, लेकिन क्या सड़क पर सामान लगाने की आपके पास पावर है।

अधिकारी और महिला में हुई बहस

इसी दौरान जब निगम की टीम सामान को कब्जे में लेने लगी तो महिला ने खींचकर सामान वापस लिया। इसके बाद वह लगातार निगम अधिकारियों से कहती रही कि अगर सामान लेकर जाना है तो रसीद दो, वरना वह इसे नहीं जाने देगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जाता है।  ADCP और महिला के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। वीडियो में महिला ADCP से कहती हुई सुनाई देती है- मैडम, तू अपनी कुर्सी के कारण बोलती है।

ADCP बोलीं- कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

ADCP ट्रैफिक अमनदीप कौर ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों और फुटपाथों से कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के बाहर सड़क या फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता रोकने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment