जरूरी अपडेट: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन बैंक रहेंगे बंद! असुविधा से बचने के लिए 25 सितंबर तक निपटा लें अपने सभी जरूरी काम

अखंड केसरी ब्यूरो :- यदि आपके भी बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम अटके हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आगामी 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित की गई है। खास बात यह है कि इस हड़ताल से ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी है, जिसके कारण बैंक शाखाओं का कामकाज लगातार कई दिनों तक ठप रह सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC), पंजाब ने सभी सम्मानित ग्राहकों से सतर्क रहने की अपील की है। एसएलबीसी (SLBC) ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय असुविधा या परेशानी से बचने के लिए ग्राहक अपने सभी महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य 25 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लें। हड़ताल की अवधि के दौरान बैंकों की भौतिक शाखाओं की सेवाएं बाधित रहेंगी; ऐसे में नकदी निकासी और अन्य जरूरी लेन-देन के लिए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI), और ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) जैसी डिजिटल सेवाओं का खुलकर उपयोग करें। हालांकि बैंक अपनी तरफ से वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटे हैं, फिर भी बेहतर यही होगा कि आप समय रहते अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें ताकि किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े।

Share This Article
Leave a comment