खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026: जालंधर में चमकीं खेल प्रतिभाएं, समराए जंडियाला और दोआबा खालसा सेंटर ने जीते शानदार फाइनल मुकाबले

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब सरकार की अनूठी पहल ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026’ के तहत रविवार को जालंधर में आयोजित जिला स्तरीय खेल मुकाबलों में युवाओं और युवतियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह द्वारा साझा किए गए परिणामों के अनुसार, विभिन्न आयु वर्ग के इन रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। फुटबॉल अंडर-21 (लड़कियां) के फाइनल में समराए जंडियाला फुटबॉल अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान अपने नाम किया, जबकि स्किलर फुटबॉल अकादमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा, 21 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग के फुटबॉल में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी और अंडर-21 पुरुष वर्ग में संत बाबा भाग सिंह फुटबॉल अकादमी ने बाजी मारी। बास्केटबॉल के अंडर-21 लड़कों के मुकाबलों में दोआबा खालसा सेंटर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में पीएपी क्लब विजेता रहा। जूडो और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला करते हुए अंजली शर्मा, जूही, आरुषी नंदा और आदर्श नगर स्कूल जैसी टीमों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपने जिले और संस्थानों का नाम रोशन किया। इन मुकाबलों से युवाओं में खेल के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share This Article
Leave a comment