LPU हिंसा में रेप की पोस्ट वायरल करने वाली छात्रा मिली: SIT से बोली- सुनी बातों पर किया था पोस्ट; 3 और स्टूडेंट्स पकड़े

- Advertisement -
Punjab Government
फगवाड़ा/जालंधर– पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उस रेडिट पोस्ट के सोर्स का पता लगा लिया है, जिसके बाद यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से रेप की सूचना को लेकर छात्रों में रोष फैल गया था।

पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट LPU की फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने अपलोड की थी। छात्रा ने SIT के सामने दिए बयान में माना है कि उसने यह पोस्ट सुनी-सुनाई बातों के आधार पर लिखी थी। उसका कहना है कि उसका उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर अपनी राय रखना था।

कपूरथला पुलिस ने रेडिट के अमेरिका स्थित मुख्यालय से तकनीकी जानकारी हासिल करने के बाद पोस्ट अपलोड करने वाले यूजर की पहचान की। अब पुलिस छात्रा के बयान और पोस्ट के पीछे की मंशा की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट के बाद यूनिवर्सिटी में बने माहौल और 26 सितंबर की हिंसा के बीच क्या संबंध था।

कपूरथला पुलिस ने 3 छात्रों को गिरफ्तार किया है। तीनों अलग अलग राज्य से हैं। - Dainik Bhaskarकपूरथला पुलिस ने 3 छात्रों को गिरफ्तार किया है। तीनों अलग अलग राज्य से हैं।

इस बीच कपरथूला पुलिस ने 3 और छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू कर गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिश्या निवासी महाराष्ट्र, कृष्णा निवासी बिहार और योगेश निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। तीनों LPU के छात्र हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करने, सड़क अवरुद्ध करने और छात्रों को भड़काने की कोशिश करने के आरोप हैं। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Share This Article
Leave a comment