बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे। परिवार के मुताबिक वह घर में अकेले रहते थे। आज सुबह 2 लोग उनके घर में घुस गए और बलविंदर पर हमला कर दिया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक आरोपी का हाथ नहीं है।

भतीजा बोला-किसी से दुश्मनी नहीं थी
मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया कि बलविंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना सिविल लाइन के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि बलविंदर पाल की मौत हो चुकी थी।
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर भागता दिखा
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सफेद शर्ट पहने एक युवक पैदल जा रहा है। उसके पीछे शॉर्ट्स पहने एक युवक भागता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यही आरोपी है। फुटेज में आरोपी बाद में बाइक पर सवार होता भी दिखाई देता है। आरोपी का एक हाथ भी नहीं है।

एक पर केस दर्ज, पोस्टमॉर्टम करवाया
शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। परिवार के बयान पर गांधी कैंप निवासी नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

