आरोप है कि नौजवान का रेहड़ी चालक के साथ सोमवार को विवाद हुआ था। उसी ने उसे छत से फेंककर मारा है। परिजनों का कहना हैकि वह रोजाना सोनू को देखने के लिए आते थे।
सोनू को 2 दिन पहले वह रोटी देने के लिए गए तो उसने बताया कि सिर में तेज दर्द है। बुधवार को जब वह सुबह सोनू से मिलने गए तो उसका शरीर ठंडा पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाने के लिए लोगों की मदद मांगने लगा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।


पुलिस बोली-शराब पीने का आदी था, परिजनों के बयानों पर कार्रवाई होगी
सोनू के भाई ने कहा कि रेहड़ी वाले से पूछा तो उसने कहा कि सोनू सीढ़ियों से गिर गया था। छोटा भाई नान की रेहड़ी पर बर्तन धोने के का काम कर रहा था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू की मौत का जिम्मेदार रेहड़ी चालक है। थाना 4 के जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सोनू शराब पीने का आदी था और वह घर नहीं जाता था। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

