चंडीगढ़ के ताज होटल में बिजनेसमैन की संदिग्ध मौत, रात में मिलने आई युवती हिरासत में; 2 दिन पहले बुक किया था कमरा

- Advertisement -
Punjab Government
चंडीगढ़–  चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के रूम में बुधवार को एक बिजनेसमैन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।  पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है।

जानिए अब तक क्या सामने आया…

  • दो दिन पहले होटल में लिया था रूमः पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन की पहचान दीपक मित्तल (55) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे। करीब दो दिन पहले सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी रात में होटल में आई। पुलिस इस युवती से पूछताछ कर रही है।
  • वेटर कमरे में पहुंचा तो बेसुध मिले बिजनेसमैनः 21 अक्टूबर को होटल का वेटर कमरे में गया तो 56 वर्षीय दीपक कुमार मित्तल बेसुध मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे और करीब दो दिन पहले होटल में ठहरे थे।
  • मार्कफेड की मीटिंग में शामिल होने आए थे चंडीगढ़ः दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट के बड़े ठेकेदार बताए जा रहे हैं। उनकी अपनी राइस मिलें भी हैं। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बड़ी मीटिंग में शामिल होने आए थे।
  • कमरे में शराब और कुछ दवाइयां मिलींः पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती आशंका ज्यादा शराब पीने से मौत होने की है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
Share This Article
Leave a comment