जानकारी के अनुसार, रोशनी अपनी बहन के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक को तुरंत इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद उसने ट्रक रोककर पीछे देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी।
ट्रांसपोर्ट नगर में रहता है परिवार
थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, मोड़ काटते समय चालक बच्ची को देख नहीं पाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। रोशनी का परिवार मूल रूप से दूसरे राज्य का रहने वाला है और फिलहाल जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के पिता पिंकू और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और बच्ची के शव को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

