जालंधर रेंज ANTF की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

जालंधर एनएनटीएफ की गिरफ्त में नशा तस्कर।
- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर रेंज ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एएनटीएफ की टीम ने फिरोजपुर जिले में छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 किलो 524 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

एआईजी (ANTF) जालंधर रेंज, जगजीत सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी एसआई आकाशवीर सिंह की टीम ने ‘द ग्रैंड मैरी विला’ (गांव अराईंवाला, थाना मखू, फिरोजपुर) के सामने नाकाबंदी के दौरान 17 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपियों को दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी बस्ती करीम वाला (मखू) और अर्शदीप सिंह निवासी मखू गेट चौक (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरप्रीत के पास से 1 किलो 18 ग्राम और अर्शदीप के पास से 506 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

एएनटीएफ जालंधर रेंज की टीम।
एएनटीएफ जालंधर रेंज की टीम।

दोनों 12वीं पास, खेती-बाड़ी करते हैं प्

रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी 12वीं पास हैं और खेती-बाड़ी का काम करते  हैं। आरोपी गुरप्रीत ने बताया कि उसने अपने महंगे शौक पूरे करने, जल्दी अमीर होने और इस धंधे में आसान कमाई देखकर हेरोइन बेचना शुरू किया था।

वहीं, अर्शदीप ने कबूला कि वह जल्दी अमीर बनने और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अपने दोस्त गुरप्रीत के साथ मिलकर नशा तस्करी के इस काले कारोबार में शामिल हो गया। एएनटीएफ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि नशे की इस खेप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment