जालंधर: राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने एमपी लैड फंड से विकास कार्यों का 1.50 करोड़ की लागत से उद्घाटन किया। जिसमें दीप नगर, कैंट में सांसद के लैड फंड में से ₹1.00 करोड़ की लागत से इमारत का नवीनीकरण और नया निर्माण करवाया जा रहा है। इसी के साथ शिवपुरी, मॉडल टाउन, में सांसद के लैड फंड से ₹50.00 लाख की लागत से इमारत का नवीनीकरण और नया निर्माण किया जा रहा है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए अशोक मित्तल ने कहा कि कहा कि वह खुद भी कई बार किसी के निधन पर शिवपुरी में आते थे और देखते हुए यहां पर सुविधाएं कुछ कम है। ऐसे में उनके द्वारा लैंड फंड से 50 लाख रुपए दिए गए और इलाका निवासियों को राहत मिलेगी। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को आने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कमेटी की ओर से भी कुछ फंड दिया गया। वह चाहते है कि पंजाब को विकसित पंजाब बनाना चाहते है। अशोक मित्तल ने कहा कि वह कैंट के रहने वाले है। ऐसे में रामबाग शमशान घाट में भी सुधार करने के लिए एमपी फंड से एक करोड़ रुपए दिए गए। वहां पर भी लोगों को कुछ राहत मिल सके।
पंजाब में नशे और क्राइम पर सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि अगर सरकार ही हिस्सेदार बन जाएगी तो इंसाफ कैसे मिलेगा। संगरूर में व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली गई। वहीं मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हत्या कर दी गई। इसी के साथ जालंधर में स्नेचिंग की वारदातें सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को बदलकर भाजपा को वापिस लाए और पंजाब का सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार बनीं, वहां से नशा, उग्रवाद और गैंगस्टरवाद खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उतराखंड, राजस्थान में पहले ही दिन से खत्म होनी शुरू हो गई थी। दरअसल, भाजपा की सरकार इन सभी का विरोध करती है और भाजपा जनता के साथ होती है। सीबीआई की रेड पर कहा कि वह कहां किसी को डरा रही। यह हाईकोर्ट का आदेश है। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई की गई।
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मित्तल ने कहा कि फरवरी में होने वाले चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएंगी और डबल इंजन की सरकार पंजाब को फिर से खुशहाली की ओर लेकर जाएगी। वहीं कैंट से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अभी इस मामले को लेकर वह कुछ नहीं कह सकते। पार्टी में इस लैवल पर कोई बातचीत नहीं हुई है।
लोगों ने सरकार बनानी है, ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ता काम कर रहे है। ऐसे में उन्होंने कैंट से चुनाव लड़ने पर कहा कि उनका अभी कोई इरादा नहीं है। भाजपा की पंजाब में सरकार आने पर उग्रवाद, नशे और गैंगस्टरवाद को खत्म किया जाएगा। इसी के साथ खेती में किसानों को मुआवजा दिया जाएगा और निवेशकों को पंजाब में लाया जाएगा। वहीं एलपीयू में हुई हिंसा पर कहा कि 100 लोगों को नामजद किया गया है और 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि सभी 100 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

