मोहाली- पंजाब की सियासत में आगामी चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा दांव खेलते हुए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। टिकट वितरण में पार्टी ने जनता की राय और आंतरिक सर्वे को मुख्य आधार बनाया है, जिसके तहत कई नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है जबकि कुछ मौजूदा नेताओं के टिकट काटे गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
टिकटों की घोषणा के दौरान सीएम मान ने अपनी सरकार के विकास कार्यों, विशेषकर मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता की पसंद के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन हुआ है।
जारी की गई सूची में प्रमुख चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से सरवन सिंह धुन्न, नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, चब्बेवाल से ईशान कुमार चब्बेवाल और करतारपुर से बलकार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा लुधियाना क्षेत्र से अशोक पराशर, दलजीत सिंह, संजीव अरोड़ा व मदन लाल बग्गा और पटियाला से अजीत पाल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस घोषणा के साथ ही पंजाब में चुनावी सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गई है।

