दीवाली मौके विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 50,000 रुपये रिश्वत के आरोप में पनग्रेन का मैनेजर और महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- दीवाली के मौके पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर दविंदर कौर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लक्खी कॉलोनी, बरनाला के एक निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त अधिकारियों ने राइस मिल की क्षमता के मुताबिक धान का आवंटन (अलॉटमेंट) बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी, और इस बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया गया था।

Share This Article
Leave a comment