न्यू जर्सी– अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से देशभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश दिया था।
इस दौरान 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार है, जब अमेरिका में देशभर की उड़ानें रोकी गई हैं। इससे पहले जनवरी 2023 में FAA के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था।
उड़ानें रोके जाने के बाद का हाल…


एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के बाद लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे के पास खड़े विमान।

उड़ानों पर रोक लगाए जाने के बाद टेक्सास के डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे पर खड़े विमान।

डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल में फ्लाइट्स का इंतजार करते यात्री।

फ्लाइट्स पर रोक लगाए जाने के बाद न्यूर्क एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते यात्री।

न्यूजर्सी में चेक-इन करने के लिए इंतजार करते और परेशान होते यात्री।

डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल में फ्लाइट शुरू होने का इंतजार करती महिला यात्री।

अमेरिका में उड़ानों पर रोक के बाद मैक्सिको के कैनकन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे यात्री।

