जालंधर में रविदास चौक पर दलित समाज का हल्लाबोल : कारोबारी के बेटे से जातिसूचक टिप्पणी और पिस्तौल दिखाने के विरोध में सड़क जाम

- Advertisement -

जालंधर- जालंधर के बूटा मंडी स्थित श्री रविदास चौक पर दलित समाज और स्थानीय लोगों ने मिलकर बड़ा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन एक स्थानीय कारोबारी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रविंद्र चौधरी के बेटे को जातिसूचक शब्द कहने और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चौक की दोनों तरफ की सड़कों को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे यातायात ठप हो गया है।

लोगों ने किया सड़क जाम। - Dainik Bhaskarलोगों ने किया सड़क जाम।

आरोप है कि जातिसूचक गालियां दी

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद बैंक कॉलोनी शू मार्केट के पास शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फुटवियर का काम करने वाले वरुण महाजन (बिट्टू महाजन) नाम के व्यक्ति ने रविंद्र चौधरी के बेटे का रास्ता रोक लिया। आरोपी ने न केवल उन्हें जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही

पीड़ित परिवार का कहना है कि दिवाली के त्योहार के कारण उन्होंने उस दिन बात को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन दो दिन बाद पुलिस में इसकी लिखित शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने इस गंभीर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और लगातार टालमटोल करती रही।

प्रदर्शनकारियों और समाज के नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जब आरोपी को थाने बुलाया गया, तो उसने एसएचओ और पार्षदों के सामने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं। लोगों का कहना है कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

धरने पर बैठे लोगों की मांग FIR दर्ज हो

धरने पर बैठे लोगों और वकीलों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और उसका हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक पर्चा दर्ज नहीं होता, यह धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा और आने वाले दिनों में पूरे जालंधर को बंद किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment