भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 से 17 साल तक के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) की फीस 30 सितंबर 2027 तक माफ कर दी है। यानी अभिभावक इस अवधि में बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बिना पैसे दिए करवा सकते हैं।
स्कूलों से कैंप बारे में अपडेट जरूर ले
बच्चों के आधार अपडेट के लिए स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों को लेकर अलग से आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे स्कूल में आयोजित कैंप के दौरान ही यह प्रक्रिया पूरी करवा सकेंगे। कैंप कब लगेगा, इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल या प्रशासन से ली जा सकती है।
अपडेट नहीं कराया तो कहां आ सकती है दिक्कत?
बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर नहीं होने से भविष्य में आधार सत्यापन के दौरान परेशानी आ सकती है। इसका असर स्कूल से जुड़े काम, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और उन सेवाओं पर पड़ सकता है, जहां आधार से पहचान की पुष्टि जरूरी होती है। इसलिए अभिभावकों को बच्चे की उम्र के निर्धारित पड़ाव पर बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराना चाहिए।


