बड़े शहरों और अहम विंग में नई तैनाती
जालंधर: सुरिंदर सिंह को ACP डिटेक्टिव, मोहित कुमार को ACP वेस्ट, ओंकार सिंह को ACP सेंट्रल, राजेश ठाकुर को ACP नॉर्थ, जतिंदर चौहान को ACP कैंट और रूपदीप कौर को ACP मॉडल टाउन लगाया गया है। अमृतपाल सिंह को नया ACP ट्रैफिक नियुक्त किया गया है।
अमृतसर: हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) से बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर लौटे 2024 बैच के IPS अधिकारी पारस गर्ग को ASP सब-डिवीजन सेंट्रल अमृतसर लगाया गया है। हरिंदर सिंह को ACP नॉर्थ, गुरविंदर सिंह को ACP साउथ, प्रीत इंदर सिंह को ACP डिटेक्टिव और बलजीत सिंह को ACP हेडक्वार्टर अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोहाली (SAS नगर): वरिंदर सिंह खोसा को DSP डेराबस्सी, इंदरजीत सिंह को DSP हेडक्वार्टर, गुरप्रीत सिंह को DSP सिटी-2 और हरमनप्रीत सिंह को DSP एयरपोर्ट लगाया गया है। अमरबीर सिंह को DSP साइबर क्राइम एंड फॉरेंसिक और हरसिमरन सिंह को DSP NRI मोहाली नियुक्त किया गया है।
लुधियाना: अमनदीप सिंह को ACP गिल (साउथ), सुखविंदर सिंह बराड़ को ACP साहनेवाल, गुरप्रीत सिंह को ACP नॉर्थ, अनवर अली को ACP वेस्ट, सतीश कुमार को ACP सेंट्रल और रजनीश कुमार को ACP ईस्ट लगाया गया है। दीपिंदर सिंह को ACP ट्रैफिक-1, इंदरजीत सिंह को ACP डिटेक्टिव-1 और दीप करण सिंह को ACP डिटेक्टिव-2 की जिम्मेदारी दी गई है।
पटियाला: फतेह सिंह बराड़ को DSP सिटी-2, हरतेश कौशिक को DSP राजपुरा, पलविंदर सिंह को DSP रूरल (सनौर), रणबीर सिंह को DSP पातड़ां और गुरदीप सिंह को DSP समाना लगाया गया है। अमरदीप सिंह को DSP डिटेक्टिव और हेमंत कुमार को DSP हेडक्वार्टर पटियाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बठिंडा और अन्य जिले: मनोज कुमार को DSP सिटी-1 बठिंडा लगाया गया है। अमनदीप सोंधी को DSP निहाल सिंह वाला, आतिश भाटिया को DSP दसूहा और निखिल गर्ग को DSP कलानौर (गुरदासपुर) नियुक्त किया गया है। सुखजीत सिंह को पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस के साथ SSOC मोहाली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
प्रमोट होकर DSP बने अधिकारियों को फील्ड में लगाया
तबादला सूची में बड़ी संख्या में उन अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जो हाल ही में इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर DSP बने हैं। इन्हें विभिन्न जिलों में सब-डिवीजन के अलावा क्राइम अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन, PBI नारकोटिक्स, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) में जिम्मेदारियां दी गई हैं।
वहीं, UN मिशन से लौटे सुभाष चंद्र को DSP ANTF लुधियाना रेंज नियुक्त किया गया है। फेरबदल के तहत जिला पुलिस के साथ-साथ विभिन्न विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।



