आशुतोष पांडे की 16000 किमी लंबी वंदे भारत पदयात्रा: पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा सुधार के लिए जालंधर पहुंचे

अखंड केसरी ब्यूरो :- पर्यावरण के रख-रखाव के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए कुछ हस्तियों द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के आशुतोष पांडे द्वारा 16000 किमी लंबी वंदे भारत पदयात्रा शुरू की गई है। इसी यात्रा के दौरान वह आज जालंधर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने 4 दिसंबर 2022 को अयोध्या से शुरू की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, कश्मीर, पंजाब, पठानकोट और होशियारपुर का दौरा किया। 14000 किमी की यात्रा पूरी कर वे जालंधर पहुंचे हैं। इस वंदे भारत पदयात्रा का समापन हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान होते हुए 2025 में अयोध्या में होगा।

आशुतोष पांडे ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह अब तक 120000 बच्चों के साथ सेमिनार कर चुके हैं और स्कूलों में 34000 से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं। जालंधर पहुंचने पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें पर्यावरण को बचाने के लिए शिक्षा प्रणाली में नई नीतियां लागू करने, जल संरक्षण के लिए कदम उठाने, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने और स्कूली बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने की मांग की गई।

आशुतोष पांडे का संपर्क नंबर: 09305750086

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment