रूस में पीएम मोदी : 21 वीं सदी भारत की होगी

अखंड केसरी ब्यूरो :-प्रधानमंत्री ने रूस की यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से मुलाक़ात की। एक कार्यक्रम के दौरन उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में भारत की बदलती भूमिका को बताया। प्रधानमंत्री ने कहा भारत अब समस्याओं का समाधान करता है। भारत ने विश्व बंधुत्व-डॉयलॉग और डिप्लोमेसी में भरोसा जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत उभरते विश्व में नई उम्मीद है। पीएम ने कहा कि आज दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की होगी। दुनिया के सभी एक्सपर्ट के बीच में इस विषय पर अब कोई विवाद नहीं रहा है। दुनिया को नया भरोसा दे रहा है। भारत की ग्रोइंग कैपिबलिटी से स्थिरता और समृद्धी का भरोसा दे रही है। न्यू इमरजिंग मल्टी पोलर वर्ल्ड ऑर्डर में भारत को एक मजबूत पिलर के रुप में देखा जा रहा है। जब भारत पीस, डॉयलोग और डिप्लोमेसी की बात कहता है तब दुनिया सुनती है। जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है तो भारत सबसे पहले पहुंचता है। और भारत दुनिया की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Share This Article
Leave a comment