जालंधर में दुकानों से ₹1.03 लाख उड़ाए: छत के रास्ते दाखिल हुए चोर, वारदात के बाद बदले कपड़े; CCTV में कैद

इन दुकानों से चोरी हुई है।
- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– जालंधर के माईं हीरां गेट बाजार में चोरों ने 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी बार धावा बोलकर 4 दुकानों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते दुकानों में घुसे और दो दुकानों से 1.03 लाख रुपए की नकदी समेत सीसीटीवी कैमरे चुराकर फरार हो गए। बचने के लिए चोरों ने कपड़े बदल लिए।
इन दुकानों से चोरी हुई है। - Dainik Bhaskar

एक दिन पहले ही इसी बाजार में आटे की चक्की में चोरी हुई थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। लगातार हो रही वारदातों से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने में शिकायत दी है।

कैश समेत कुल 1.03 लाख रुपए लेकर फरार

बुक सेंटर के मालिक मनीष और इंग्लिश बुक शॉप के मालिक आशु रखेजा ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान खोली तो दरवाजे टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर बुक सेंटर से 85 हजार रुपए और इंग्लिश बुक शॉप से 18 हजार रुपए कैश समेत कुल 1.03 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

चोरी की घटना CCTV में कैद

CCTV फुटेज के अनुसार, चोर छत के रास्ते से दुकानों में दाखिल हुए और बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद चोरों ने पकड़े जाने के डर से अपने कपड़े भी बदल लिए। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकानों में घुसे धवन एम्पोरियम के मालिक अंकुश धवन और पुरी ऑप्टिकल के मालिक सुरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि चोर छत का दरवाजा तोड़कर उनकी दुकानों में घुसे थे। तिजोरियों के ताले टूटे हुए थे और चाबियां पास ही पड़ी थीं। हालांकि गल्ले में नकदी न होने के कारण सामान चोरी होने से बच गया, लेकिन चोर धवन एम्पोरियम से CCTV कैमरे चुरा ले गए।

माईं हीरां गेट के व्यापारियों में रोष व्याप्त

दो दिनों में हुई चोरी की इन वारदातों से माईं हीरां गेट के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद गश्त नहीं बढ़ाई जा रही और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। पुलिस की इस ढिलाई से परेशान होकर सभी पीड़ित और स्थानीय व्यापारी एकजुट होकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।

Share This Article
Leave a comment