निगम-कौंसिल चुनाव में AAP नंबर-1, BJP सबसे पीछे; निर्दलीयों ने बढ़ाई बड़ी पार्टियों की टेंशन

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। समाना नगर काउंसिल में 35 मिनट देरी से काउंटिंग शुरू हुई।

आम आदमी पार्टी (AAP) 158 सीटें जीत चुकी है। वहीं, दूसरे स्थान पर आजाद उम्मीदवार हैं, जो 54 सीटें जीत चुके हैं। भाजपा सबसे पीछे है। 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

निगम/कौंसिल/पंचायत रिजल्ट

रुझान+जीत/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP अकाली दल अन्य
309/1977 158 48 05 44 54

कपूरथला में वोटों की गिनती करते हुए कर्मचारी।
कपूरथला में वोटों की गिनती करते हुए कर्मचारी।

अपडेट्स…

  • मोहाली में मतगणना जारी है। अभी तक किसी वार्ड का रिजल्ट नहीं आया है।
  • बटाला नगर निगम में 50 वार्डों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। जबकि बाकि सीटों पर मतगणना जारी है।
  • मलेरकोटला के 33 वार्ड में से 4 वार्ड के नतीजे आए हैं। इनमें 3 वार्ड में कांग्रेस व एक में AAP जीती है।
  • करतारपुर नगर कौंसिल के 15 वार्ड में से 13 के नतीजे सामने आए गए हैं। इनमें 9 उम्मीदवार AAP, 2 कांग्रेस और 2 आजाद उम्मीदवार जीते हैं।
  • बरनाला में तीन सीटों पर AAP जीती।
  • गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल के 19 वार्डों में से 7 में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की।
  • समराला के वार्ड नंबर 10 से शिरोमणि अकाली दल के रमजीत सिंह जीते।
  • समराला के वार्ड नंबर तीन से AAP की राजेंद्र कौर, वार्ड नंबर 8 से भाजपा के दीपक कुमार और वार्ड नंबर 5 से AAP की जसप्रीत कौर ने जीत हासिल की।
  • डेराबस्सी नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हरजीत कौर ने जीत दर्ज की है
  • कपूरथला नगर निगम के 1, 6, 7 और 11 नंबर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार जीते।
Share This Article
Leave a comment