CM भगवंत मान पठानकोट से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत यह रकम ट्रांसफर करेंगे। CM ने कहा कि पहली बार लाभार्थी महिलाओं को 3 महीने की रकम एक साथ मिलेगी। इससे पहले 32 लाख महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के बाद AAP सरकार 2027 के चुनाव से पहले अपनी सबसे बड़ी गारंटी में करीब 98 लाख में से 72 लाख महिलाओं को कवर कर लेगी।
पहली बार महिलाओं के खाते में रुपए ट्रांसफर करते वक्त संबोधित करते सीएम भगवंत मान।- फाइल फोटो
स्कीम से जुड़ा पंजाब के वोट बैंक का गणित जानिए पंजाब में करीब 2.15 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 1.02 करोड़ महिलाएं हैं। यही वजह है कि सभी दल महिलाओं के लिए अलग चुनावी वादे और योजनाएं लेकर मैदान में उतर रहे हैं। पंजाब की हर विधानसभा सीट पर महिला वोटरों की हिस्सेदारी 45% से ज्यादा है। पिछले विधानसभा चुनावों में वोटिंग के आंकड़े देखें तो महिला-पुरुष की वोटिंग % में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता। ऐसे में हर सीट पर लगभग हर दूसरा वोट महिला का माना जाता है। ऐसे में कोई भी दल महिला वोट बैंक को नजरअंदाज नहीं कर सकता।

