BREAKING : हरिद्वार में बड़ा हादसा, चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की नहर में डूबने से मौत

हरिद्वार में गंगा में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत हुई।
चंडीगढ़ चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। वह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने रहे थे। इस दौरान एक युवक को डूबता देख उसे बचाने के लिए तीन अन्य साथी भी नहर उतर गए। लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से चारों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से आए एक दल के सदस्य थे। मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतेश, भरत, रोहित के नाम से हुई, जो सेक्टर-26 के रहने वाले । हादसे के बाद सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सभी शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

युवकों को बाहर निकालने की तस्वीरें….

हरिद्वार में गंगा में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत हुई। - Dainik Bhaskar
गंगनहर से शव को बाहर निकालती हुई SDRF।
गंगनहर से शव को बाहर निकालती हुई SDRF।
शवों को बाहर निकालकर हरिद्वार पुलिस ने पहचान की।
शवों को बाहर निकालकर हरिद्वार पुलिस ने पहचान की।

 

Share This Article
Leave a comment