पहली घटना शहर के व्यस्त क्षेत्र फुटबॉल चौक के पास स्थित जीएस होंडा शोरूम के बाहर हुई। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर पार्क की थी। कुछ ही देर में एक अज्ञात नौजवान वहां पहुंचा और बड़ी ही आसानी से बाइक का लॉक तोड़कर रफूचक्कर हो गया। वारदात की फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने चेहरे पर कोई मास्क भी नहीं लगाया था।
श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
दूसरी वारदात धार्मिक स्थल श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर की है। अजीत नगर निवासी एक युवक बीते दिन मंदिर में माथा टेकने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर पार्क की थी। माथा टेकने के बाद जब वह वापस लौटा, तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब गाड़ी का सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की गुहार लगाई।

पीली टी-शर्ट पहने युवक ने उड़ाई बाइक
सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि पीली टी-शर्ट और सिर पर परना पहने एक सिख नौजवान ने बड़ी चालाकी से मोटरसाइकिल चुराई और फरार हो गया। पवित्र धार्मिक स्थल के बाहर से दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों की सुरक्षा को चिंता में डाल दिया है।
अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं
दोनों ही घटनाओं के संबंध में पीड़ितों ने तुरंत संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे साफ दिखाई देने के बावजूद पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है और अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
