लुधियाना– उत्तराखंड के नगरासू में गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर कब्जे करके बैठे निहंग आखिरकार नीचे उतर गए हैं। उन्हें वापस पंजाब भेज दिया गया है। पंजाब से गए निहंग जत्थे ने प्रशासन के साथ बातचीत की और उसके बाद वो निहंगों से बात करने पहुंचे।
जत्थे ने वहां मौजूद निहंगों से बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसलिए वो नीचे उतर जाएं। जत्थे के कहने पर निहंग नीचे उतरे।
इससे पहले गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बेअंत सिंह ने निहंगों से अपील की थी कि यहां से पुलिस चली गई है आप नीचे उतर जाओ। लंगर खाकर आप पंजाब के लिए निकल जाओ। बेअंत सिंह के कहने पर वो नीचे नहीं उतरे। इससे पहले निहंगों ने सेवादार की पिटाई भी की थी।
