जालंधर मेयर विनीत धीर की मां की रस्म क्रिया में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने किए प्रवचन

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर/जीवन भास्कर

जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर की आत्मिक शांति के लिए सोमवार दोपहर श्री देवी तालाब मंदिर में रस्म ​क्रिया हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस रस्म क्रिया में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बावा हैनरी, पूर्व सासंद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आदमपुर हल्का इंचार्ज पवन कुमार टीनू, जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली और चेयरमैन चंदन ग्रेवाल शामिल हुए। इनके अतिरिक्त, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। सभी उपस्थित लोगों ने आशा धीर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मेयर विनीत धीर के परिवार के साथ दुख साझा किया।

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल की तरफ से साध्वी सुमेधा भारती ने प्रवचन किए।
दिव्या ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल की तरफ से साध्वी सुमेधा भारती ने प्रवचन किए।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी ने किए प्रवचन

जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता की रस्म किरया के मौके पर दिव्या ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल की तरफ से साध्वी सुमेधा भारती ने प्रवचन किए। इस मौके पर उनके साथ वीना भारती, साध्वी रिचा भारती, साध्वी निर्मला ज्योति भारती, साध्वी निवृति भारती, स्वामी नरेश, स्वामी विनयानंद और स्वामी तरुण जी ने मेयर वीनित धीर की माता को श्रद्धांजली दी। साध्वी सुमेधा भारती ने प्रवचन किए और इस संसार की यात्रा के बारे में लोगों को जागृत किया।

Share This Article
Leave a comment