जालंधर में बड़ा हादसा टला : पंजाब रोडवेज की चलती बस में लगी आग; नीचे से उठा धुआं, देखते ही देखते भड़की लपटें

आग पर काबू पाते मौके पर मौजूद लोग।
जालंधर जालंधर में सोमवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 27 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता और बस ड्राइवर व परिचालक की सूझबूझ से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पंजाब रोडवेज की बस सवारियों को लेकर जालंधर से दसूहा के मार्ग पर जा रही थी। बस भोगपुर बस स्टैंड के पास पहुंची। इसी दौरान स्टैंड पर मौजूद लोगों की नजर बस के निचले हिस्से पर पड़ी। वहां से तेज धुआं निकल रहा था।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बस के अंदर धुआं भरते ही सवारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। खुद को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बस में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। हालांकि, बस स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 27 यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

आग पर काबू पाते मौके पर मौजूद लोग। - Dainik Bhaskar
वाटर कूलर से पानी लाकर आग बुझाते लोग।
वाटर कूलर से पानी लाकर आग बुझाते लोग।

बड़ा हादसा टला, जांच जारी

यात्रियों के नीचे उतरते ही आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी माना जा रहा है। फिलहाल परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment