लुधियाना में पुलिस और बदमाश आमने-सामने: गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां, जवाब में पुलिस की फायरिंग; 2 के घायल होने की सूचना

लुधियाना लुधियाना के आत्मा पार्क के बाहर रविवार को पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं।

घटनास्थल पर कुछ लोगों ने बताया कि कुछ युवकों की आपस में झड़प हुई है। इसके कारण गोलियां चली है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। मुठभेड़ के दौरान करीब 2 गैंगस्टरों को गोली लगने की सूचना है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskarघटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस की टीमें इलाके में जांच कर रही हैं और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम।
जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम।

पुलिस कमिश्नर मीडिया से होंगे रूबरू

मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान मुठभेड़ की पूरी घटना, बदमाशों की पहचान और कितने लोगों को गोली लगी, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ।
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ।

फिलहाल पुलिस की ओर से घायलों की संख्या या बदमाशों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article
Leave a comment