गुरदासपुर पुलिस और केंद्रीय एजेंसी की बड़ी सफलता: ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार और 6 पिस्तौल बरामद

पंजाब ब्यूरो :- गुरदासपुर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित अपराध और सीमा पार हथियारों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक रोमांचक पीछा (हॉट परसुईट) के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 पिस्तौल और .30-बोर तथा 9mm के 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से यह खुलासा हुआ है कि ये हथियार ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से देश में भेजे जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक का पुराना और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे संगीन मामलों के तहत कुल 26 एफआईआर दर्ज हैं। इस मामले में थाना दोरांगला, गुरदासपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अगले और पिछले संबंधों (बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज) का पता लगाने तथा इस तस्करी रैकेट में शामिल अन्य चेहरों बेनकाब करने के लिए गहन जांच कर रही है। पंजाब पुलिस राज्य से आपराधिक नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने, सीमा पार हथियारों की तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment