जालंधर- जालंधर में नाबालिग से लूट के बारे में जानकारी देता पिता। जालंधर के किशनपुरा चौक की ओर दोमोरिया पुल के पास आज दिनदहाड़े 5:30 बजे साइकिल से घर लौट रहे नाबालिग बच्चे से कृपाण के बल पर सोने का लॉकेट लूट लिया गया। बच्चे का आरोप है कि निहंग के वेश में आए करीब लुटेरे ने पहले उसकी साइकिल में टक्कर मारी और फिर उसे रोककर गले पर कृपाण रख दिया।
आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग ने बताया कि वह इकहरी पुली से साइकिल पर घर जा रहा था। दोमोरिया पुल के पास एक युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर उसे रोक लिया। इसके बाद उसने कृपाण निकालकर डराया और उसके गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया।
हमले में नाबालिग को मामूली चोटें भी आईं। वारदात के बाद बच्चा घबराकर रोने लगा वारदात के बाद नाबालिग घबराकर रोने लगा। वहां से गुजर रहे राहगीर विमल ने उसे देखा और पास जाकर जानकारी ली। बच्चे ने उन्हें पूरी घटना बताई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही थाना नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

