जालंधर– जालंधर में कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से दी गई पंजाब बंद की कॉल का मिलाजुला असर देखने को मिला। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने गुरुनानक मिशन चौक में धरना दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर दरियां बिछाकर बैठ गए और दुकानदारों व लोगों से बंद के समर्थन की अपील की। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। वहीं, गुरुनानकपुरा इलाके में सड़कों पर सामान्य चहल-पहल दिखाई दी। पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही, जबकि दूध, ब्रेड और बेकरी की दुकानें खुली रहीं। निहंग जत्थेबंदियों के लोग पैदल और वाहनों में घूमते नजर आए। लाउड स्पीकर के जरिए लोगों से बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बंद का समर्थन करने की अपील की गई।
वहीं, जालंधर बस स्टैंड से सुबह से कोई बस नहीं चली। बस सेवा प्रभावित होने के कारण पंजाब और हिमाचल जाने वाले 100 से अधिक यात्री बस स्टैंड पर फंसे हुए हैं। कई यात्री खाली खड़ी बसों में अपनी सीट बुक करते नजर आए।

गुरु नानक मिशन चौक में धरने पर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य।

जालंधर के वाल्मीकि चौक में दुकानें बंद करने की अपील करते कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य।

बंद के दौरान सड़क पर घूमते निहंग जत्थेबंदियों के सदस्य।

जालंधर रेलवे रोड पर बंद के दौरान रोजाना की तरह खुले ढाबे।

गुरुनानकपुरा से चौगिट्टी रोड पर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते लोग।

जालंधर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेते लोग, ट्रेनें रूटीन की तरह चल रही हैं।

जालंधर बस स्टैंड पर बस न मिलने के कारण कंधे पर सामान उठाकर जाती महिला।

गुरुनानकपुरा में दुकान पर खरीदारी करते लोग।

बसें न चलने से सुनसान पड़ा जालंधर बस स्टैंड, यहां पहुंचते यात्री।

जम्मू जाने वाली बस में सीट बुक करने के लिए पहले से चढ़ते यात्री।
