यहां देखिए लाइव वीडियो : प्रधानमंत्री मोदी BJP मुख्यालय पहुंचे, अमित शाह-नड्डा समेत वरिष्ठ नेता मौजूद; जश्न चरम पर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi असम में पार्टी की जीत और पश्चिम बंगाल में मजबूत बढ़त के बीच दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जश्न के दृश्य लगातार सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों पर बढ़त और असम में जीत के बीच मुख्यालय में जश्न का माहौल तेज हो गया है। पुडुचेरी में भी NDA बढ़त बनाए हुए है, जिससे तीन राज्यों में सरकार बनने की तस्वीर साफ होती दिख रही है।

ताजा रुझानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में BJP बढ़त बनाए हुए है, जबकि असम में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। पुडुचेरी में भी NDA आगे चल रहा है। ऐसे में पांच में से तीन राज्यों में BJP/NDA की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना कर सकते हैं और आगे की रणनीति पर बात रख सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment