अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी की कोशिश नाकाम**

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर, 2 जुलाई:**. अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ हुआ है। डायरेक्टॉरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) अमृतसर और सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग की एक संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शारजाह से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, यह यात्री इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E1428 से शारजाह से अमृतसर पहुंचा था। संदेह के आधार पर सुरक्षा टीमों ने उसे रोका और उसकी एक्स-रे स्कैनिंग समेत पूरी निजी तलाशी ली गई। गहन जांच के दौरान यात्री के पास से 174 ग्राम (कुल वजन) सोने की पेस्ट बरामद की गई, जिसे प्रोसेस करके अलग करने के बाद 150.04 ग्राम शुद्ध सोना प्राप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत ₹22,05,588 बताई जा रही है। वर्तमान में कस्टम और DRI की टीमें इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करी के इस प्रयास को पूरी तरह नाकाम कर दिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment