किसान नेता डल्लेवाल ने 131 दिन से चली आ रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की खत्म, चार मई को होगी केंद्र और किसानों की बैठक

- Advertisement -
Punjab Government

खनौरी और शंभू बॉर्डर से किसानों के पक्के मोर्चे भले ही हटा दिए गए हों लेकिन केंद्र सरकार उनके साथ बातचीत जारी रखेगी।

चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन से चली आ रही रविवार को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों, विशेष रूप से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर उन्होंने पिछले साल 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था एक दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी।

चार मई को होगी बैठक

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह किसान संगठनों के साथ पहले से तय 4 मई को सुबह 11 बजे फिर से बैठक करेंगे। चौहान ने कहा कि डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ चुके हैं और हम उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के बीच मांगों को लेकर चल रही बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी मसलों का हल बैठक के जरिए ही निकलना है, लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार ने किसानों के साथ ठीक नहीं किया। जबरदस्ती मोर्चा हटाया गया और किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया। अब किसानों के दोनों फोरम इसे लेकर बैठक करेंगे, जिसमें केंद्र के साथ बैठक में हिस्सा लेने पर अंतिम फैसला लेंगे।

Share This Article
Leave a comment